Maharajganj Times

जनपद के सक्सेना चौक पर नवनिर्मित क्लॉक टॉवर का केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया उद्घाटन, बोले महराजगंज के विकास श्रृंखला की एक कड़ी है क्लॉक टॉवर

Maharajganj
Tuesday, 13 Feb, 2024
0
1268

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा मंगलवार की रात 08:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 4.30 लाख की लागत से तैयार क्लॉक टावर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की क्लॉक टावर किसी शहर की पहचान होता है। जिला प्रशासन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से महराजगंज को क्लॉक टावर मिला है। उन्होंने कहा कि महराजगंज की विकास की श्रृंखला में क्लॉक टावर एक कड़ी है। आगे इसमें मॉडल वेंडिंग जोन, बहुद्देशीय पार्क, अत्याधुनिक मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम जैसे अनेक कार्य जल्द पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महराजगंज एक पिछड़े जिले की छाया से बाहर निकलकर विकासशील जिले के रूप में पहचान बना रहा है। उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक एसबीआई गोरखपुर संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई गोरखपुर अभय श्रीवास्तव, एलडीएम महराजगंज अमरेश मौर्या सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

<